मिर्जापुर, जनवरी 28 -- मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर घंटाघर में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अध्यक्ष अवार्ड देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने के लिए नगर पालिका स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती की प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी को अध्यक्ष अवार्ड से एडीएम वित्त अजय कुमार सिंह एवं ईओ गोवालाल ने सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मधुरिमा पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में नगर पालिका एवं मिर्जापुर का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही शिक्षा, कला, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों और अच्छे अंक प्राप्...