बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर। डीएम विपिन कुमार जैने सदर नगर पालिका का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ कार्यालय में डंप अभिलेखों की जांच किया। जांच के दौरान सेवा पुस्तिका में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। ईओ लाल चंद्र मौर्य को सेवा पुस्तिका निर्धारित अवधि के भीतर अपडेट कराने की चेतावनी दी। कहा कि सभी करों को एकीकृत कर सिंगल कर प्रणाली लागू किया जाना चाहिए। सभी कार्यों को ऑनलाइन करने को भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...