मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बुधवार को नगर के रैदानी कालोनी,महुअरिया और आफिसर कालोनी में नव निर्मित सीसीरोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि नगर के विकास के प्रति हर संभव प्रयास किया जाएगा। रोड के साथ ,पीने के पानी और नगर की सफाई कार्य प्राथमिकता पर है। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से कालानी वासियों को आवागमन में सुविधाएं होंगी। इस पर अध्यक्ष के अलावा सभासद भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...