मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सोमवार को नगर के तीन वार्डों पक्का पोखरा, बुंदेलखंडी और संकट मोचन वार्ड में नगरपालिका की ओर से बनवाए गए ओपन जिम, सीसी रोड और नाली के मरम्मत आदि कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यों में पक्के पोखरा वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के पास ओपन जिम, संकटमोचन वार्ड में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं बुंदेलखंडी वार्ड में नाली मरम्मत और ढक्कन निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजन अर्चन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया पक्कापोखरा प्राथमिक विद्यालय की छत और फर्श का निर्माण कार्य कराया गया है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के पास ओपन जिम भी बनवाया गया है, ताकि विद्यालय के बच्चे और वार्ड के लोग व्यायाम कर शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। संकट मोचन वार्ड में भी नाली और सीसी सड़क का भी निर्माण...