भागलपुर, दिसम्बर 10 -- लगातार गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं के कारण अलाव के सहारे लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड के कारण दोपहर तक लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। जबकि शाम ढलते ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं। लेकिन अभी तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किसी क्षेत्र या चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को सुबह से ही सर्द हवाओं के चलने के कारण यहां ठंड का प्रकोप चरम पर रहा और सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे। नपं अध्यक्ष किरण देवी ने कहा कि जल्द अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...