भागलपुर, मार्च 1 -- नगर पंचायत पीरपैंती की सामान्य समिति की बैठक अध्यक्ष सोनी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए कुल 29 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में कचरा प्रबंधन भूमि के लिए दो करोड़, मार्केट कॉम्प्लेक्स के लिए 50 लाख, पुस्तकालय के लिए 40 लाख, पार्किंग विकास के लिए एक करोड़, सामुदायिक भवन के लिए 80 लाख, पब्लिक लाइट के लिए तीन करोड़, जल जीवन हरियाली के लिए तीन करोड़, सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 10 करोड़, सफाई उपकरण एवं वाहन क्रय के लिए पांच करोड़ आदि कई योजनाएं भी पारित की गईं। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी, उपाध्यक्ष सबरीन खातून, राहुल कुमार आदि सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.