बलिया, अप्रैल 10 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मधुर के पुत्र 35 वर्षीय अमित कुमार पर कुछ अराजकतत्वों ने गुरुवार की देर रात जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें पीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घायल अमित के अनुसार, वह वह कैरम खेल कर लौट रहे थे। इसी दौरान गोकुल फास्ट फूड तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे 10-12 हमलावरों में उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पिस्तौल के बट से प्रहार किया। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल अमित को त...