रामपुर, मार्च 29 -- शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पानी के फब्बारे की लाइटें तोड़ दीं। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे केयर टेकर को मामले की जानकारी हुई। केयर टेकर विवेक कुमार ने ईओ को लिखित सूचना देकर घटना से अवगत कराया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। नगर में स्वार-काशीपुर मुख्य मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने नपं का पानी का फब्बारे बना हुआ है। जोकि अभी निर्माणाधीन है। आरोप है कि देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर करीब आधा दर्जन शरारती तत्वों ने फब्बारे की लाइटें तोड़ दीं। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे केयर टेकर को घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पर ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांचोपरांत शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...