बलिया, अक्टूबर 4 -- रेवती। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत दो करोड़ की लागत से रेवती नगर पंचायत कार्यालय के लिए भवन निर्माण के लिए गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने पं. बूचन पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, राधेश्याम वर्मा, सभासद मुन्ना रावत, भोला ओझा, अजय वर्मा, रघुनाथ यादव, राम प्रसन्न चौहान, शत्रुघ्न ठाकुर, गोविंद शाह, हीरा रजक, प्रमोद पाण्डेय, नसीम अहमद, घूरा राजभर, पुनीत केशरी, शेषनाथ साहनी, ज्ञान सिंह, शम्भूकांत तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...