भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के आउट सोर्सिंग कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। बड़ाडीघ ज्ञानपुर निवासी पकंज रावत ने तहरीर में कहा कि वह नगर पंचायत ज्ञानपुर में आउस सोर्सिंग कर्मी हैं। 25 मार्च को पूरेरजा निवासी अतुल, रोहित, अभिषेक, राजेश बिंद ने घर पर आकर विवाद करने लगे। जानकारी पर जब मैं पहुंचा तो आरोपितों ने लाठी, डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह अचेत हो गए। सिर फटने के साथ ही शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...