चक्रधरपुर, मार्च 2 -- मनोहरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के नव निर्वाचित नप अध्यक्ष सन्नी उरांव सोमवार को मनोहरपुर पहुंचे। वे सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सुबह पहले पारलीपोस स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे। यहां वे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मिल कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे विश्व कल्याण आश्रम में राज राजेश्वरी मंदिर, विश्व रुपेश्वर शिव मंदिर, वायुवीरा महादेव मंदिर में पूजा किया। इसके बाद वे आनंदपुर होकर मनोहरपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों व अन्य साथियों से मिले। मौके पर बांधना उरांव, चंदन सिंह समेत कई लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं मनोहरपुर के लोगों ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों ने उनसे मिल कर बधाई दी। मौके पर वशिष्ठ यादव, चंदन सिंह, जिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.