सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मंगलवार को मां मंगला पूजा में श्रद्धा भाव के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। चौधरी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नगर के नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...