साहिबगंज, जून 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन शेख ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का लिया जायजा । निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स रे कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण व्यवस्था तथा डॉक्टरों एवं एएनएम ड्यूटी रोस्टर की जांच की।

अस्पताल में मरीजों से संवाद निरीक्षण के क्रम में नपं अध्यक्ष अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचे और उनसे इलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मरीजों ने बेड पर चादर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही मो. केताबुद्दीन शेख ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी बेडों पर तत्काल चादर उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ एवं ब...