सासाराम, अप्रैल 12 -- डेहरी, एक संवाददाता। जिले में चावल वितरण में गंभीर अनियमितता सामने आयी है। बिहार स्टेट राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका आरोप है कि कुछ राइस मिलरों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से सीएमआर के स्थान पर एफआरके युक्त पीडीएस चावल गिराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...