नन्हे हत्याकांड में फिर नहीं हो सका फैसला, 26 को सुनवाई
धनबाद, मई 17 -- जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या करने के मामले में शनिवार को एक बार फिर फैसला टल गया। इसके पूर्व 12 मई 2026 को फैसले की तारीख निर्धारित थी। उस तारीख को मामले के आरोपी प्रिंस खान के भाई बंटी खान अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। लिहाजा अदालत ने 16 मई की तारीख फैसले के लिए निर्धारित की थी। सुनवाई के दौरान मामले के सभी 31 आरोपियों में से दो आरोपी प्रिंस खान के भाई बंटी खान एवं आयन खान फिर हाजिर नहीं हुए जबकि गोडविन खान को चाईबासा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। लिहाजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार की अदालत ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने सभी आरोपियों को सदेह हाजिर रहने का आदेश दिया है。 यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.