मुरादाबाद, मार्च 24 -- कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल वितरण के दौरान चयनित बेस्ट पैरेंट्स अमित कुमार शर्मा और वंदना द्विवेदी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र के साथ कैलीग्राफी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, स्पैलबी और टेक्नो जीनियस श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए। निदेशिका अक्षरी प्रकाश व पर्णिका प्रकाश ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। प्रधानाचार्या पारुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...