एटा, नवम्बर 14 -- देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में जनपद में मनाया गया। इस मौके पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, स्कूल-कालेजों में रंगारंग कार्यक्रम, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण किया। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद, मेडिकल कालेज एटा में प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर बाल दिवस मनाया। बीगौर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के हितार्थ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पराविधिक स्वयं सेवक रिचा यादव न...