बरेली, मई 30 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर शुभांशु, डॉक्टर नीतू के शाह व रिद्धिमा के वायलन वादक सूर्यकांत चौधरी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की संगीत टीम द्वारा मधुर गायन प्रस्तुति व वाद्य यंत्र टीम द्वारा मनमोहक वाद्य प्रस्तुति दी गई। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में अकादमिक कोऑर्डिनेटर स्मिता बिष्ट, हेड मिस्ट्रीस लेफनल आभा भारद्वाज व एकेडमिक कॉर्डिनेटर वैशाली पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...