हापुड़, फरवरी 28 -- बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा होली का त्योहार बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में होली से संबंधित कविता, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रांगण रंगों और खुशियों से सराबोर हो उठा। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने सभी बच्चों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...