जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और प्राकृतिक रंगों से होली खेली।सुबह बिना यूनीफार्म सादे कपड़ों में पहुंचे बच्चे एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों से सराबोर हो गए। स्कूल के प्रांगण में नृत्य, गेम, और रंग - अबीर के साथ बच्चों ने जमकर मस्ती की। होली के गीतों पर बच्चों ने डांस करते हुए खूब गुलाल उड़ाया। इस दौरान स्कूल में मौजूद बच्चे बॉलीवुड के गानों की धुन पर जमकर धमाल मचाया एवं एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि इस पर्व का अपना एक अलग महत्व है। यह हमारे जीवन में खुशियों और उल्लास के रंग भरता है। साथ ही साथ होली आपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.