नन्हे मुजाहिद की याद में झूला अली असगर निकाला, अश्कबार हुईं आंखें (फोटो--झूले का )
कानपुर, जून 22 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। छठी मोहर्रम सोमवार को अंजुमन फिरदौसिया ने ग्वालटोली मकबरा शिया जामा मस्जिद से कर्बला के नन्हे मुजाहिद और इमाम हुसैन के छह माह के बेटे हजरत अली असगर की शहादत की याद में झूला अली असगर निकाला गया। इसे देख सभी रो पड़े। यह भी पढ़ें- शहर काजियों ने रवाना किया राइनी बिरादरी का अलम तलाक़ महल में अलम का जुलूस उधर, तलाक महल में राइनी बिरादरी के अलम जोश ओ खरोश के साथ निकाले गए। इमाम बारगाह आगामीर में मेहंदी की रस्म अदा की गई। झूला जुलूस उठाने से पहले ग्वालटोली में बेंगलुरु से आए मौलाना सैयद एहसान अहमद ने मजलिस को संबोधित करते हुए नन्हें अली असगर की शहादत बयान की। यह बयान सुनकर मजलिस में मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद जुलूस झूला अली असगर निकाला गया। मातम और सीनाजनी हुई। यह भी पढ़ें- अजादारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.