रिषिकेष, फरवरी 27 -- स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को शिशु वाटिका का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। आवास विकास स्थित स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही संस्कारवान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। शिशु शिक्षा समिति के सह प्रदेश निरिक्षक विनोद सिंह रावत ने कहा कि बच्चों को क्रियाशील बनाने के लिए और उनकी मासूमियत को बचाए रखने के लिए बस्ता मुक्त पढ़ाई बच्चों को नवीन कौशलों की ओर ले जाती है। इस दौरान नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक कृष्ण कुमार सिंघल, गिरीश कुमार ...