रिषिकेष, मार्च 18 -- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के छात्रों के औपचारिक शिक्षा में प्रवेश के अवसर पर प्री-प्राइमरी संकाय द्वारा ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बुधवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को भारतीय संस्कारों के साथ ही आधुनिक व गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प भी लें। कहा कि प्रारंभिक शिक्षा जीवन की नींव होती है और इसी अवस्था में दिए गए संस्कार बच्चों के उज्ज...