गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यूनिटी, पीस, लिबर्टी और ऑनेस्टी हाउस के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। शुरुआत पारंपरिक नृत्य से हुई, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली, जबकि आधुनिक और फ्यूजन डांस ने माहौल को रोमांचक बना दिया। प्रधानाचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...