फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद। क्रिकेट को लेकर बच्चों में दीवानगी देखने को मिली। फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से समर क्रिकेट कैंप के तीसरे दिन नन्हे क्रिकेटरों को बालिग, बैटिंग, कीपिंग और फील्डिंग के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक दीपक यादव और हर्ष कष्णनन ने उपस्थित 68 क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से बैटिंग करना चाहिए और किस तरह से बॉलिंग कर विकेट लेने में कामयाब हो सकते हैं। बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। फतेहगढ़ स्टेडियम में बुधवार और गुरुवार को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...