जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक शाही किले में चल रहे जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने गीत, नाटक, एकांकी, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम का शुभारंभ करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव उर्फ मम्मन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त निपुण विद्यालय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श...