रांची, जून 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। महेश नवमी पर माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में नन्हें सुपरस्टार प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद और दिमागी स्पर्धाएं हुईं। कार्यक्रम की संयोजिका अनीता सोमानी, भावना काबरा, पूनम राठी एवं निधि बियानी थीं। ग्रुप ए में 6 से 9 व ग्रुप बी में 10 से 12 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। ग्रुप ए में मायरा साबू ने प्रथम, आरोही सोमानी ने द्वितीय और धानुषा लाखोटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप बी में शौर्य बोड़ा प्रथम, वान्या लखोटिया द्वितीय और निकुंज सोमानी तृतीय विजेता रहे। इन सभी सफल प्रतिभागियों को आज एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, कैरम प्रतियोगिता के ग्रुप ए में रिशान भाला प्रथम, विभोर सोमानी द्वितीय और विराज माहेश्वरी तृतीय स्थान प...