देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 138 विद्यार्थियों विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल से अपने नवाचार दिखाए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए उनके उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा आगंतुकों के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। स्कूल के चेयरमैन पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...