मुरादाबाद, मार्च 1 -- माह-ए-रमज़ान की रूहानी फिज़ा के बीच शरीफनगर की कक्षा 4 की छात्रा अनबिया नूर ने अपना पहला रोज़ा रखा। कम उम्र में इबादत के प्रति उनकी लगन और समर्पण ने मोहल्ले वालों के बच्चों एवं बड़ों को भी प्रभावित किया है। परिजनों के मुताबिक अनबिया नूर ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ रोज़ा रखा और इफ्तार तक सब्र और हिम्मत का परिचय दिया। दादा राशिद हुसैन ने बताया कि बच्ची बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों में रुचि रखती है और इस बार उसने खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। पिता साजिद हुसैन सहित पूरे परिवार ने अनबिया की हौसला अफजाई की। रोज़ा पूरा करने पर उसके दादा ने उसे तोहफा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.