नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के तमाम खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक वीडियो ऐसा है जिसमें प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा को गायत्री मंत्र जपते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने कम से कम 18 तस्वीरें और 2 वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट ...