देहरादून, मार्च 2 -- नन्ही दुनिया स्कूल डालनवाला में सोमवार को होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद आशा पैनोली, सामाजिक कार्यकर्ता आभा मेनन, आलोक उल्फत और मुख्य प्रवर्तक किरन यू गोयल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीक्षा और तनुजा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों के होली खेलत संग कन्हैया पर आधारित नृत्य को सभी ने सराहा। पारंपरिक लोकगीत डाल गयो रे मोपे रंग पर आधारित प्रस्तुति और रंगशाला के कलाकारों ने वृंदावन में श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। नन्ही दुनिया स्कूल परिसर को को सात्विका गोयल, बाल कलाकार रोहित, ...