गंगापार, मार्च 14 -- मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में नन्ही कली योजना के तहत कक्षा छह से नौ तक पंजीकृत छात्राओं को बैग, जूते, मोजे व अन्य उपयोगी सामग्री की किट वितरित की गई। यह योजना महिंद्रा व नंदी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित है। विद्यालय के बाद छात्राओं के लिए खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियां व मोटिवेशनल कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है। प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन त्रिनेत्र कांत मिश्रा ने किया। संयोजक वंदना व साधना के साथ मनीष अग्रवाल, हिमांशु त्रिपाठी, सोमेंद्र मणि, महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.