हजारीबाग, जुलाई 24 -- बरही प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीसीएल, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नन्हा सा दिल अभियान में बरही के 5208 बच्चों के हृदय की जांच हुई। 32 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए। 11 जुलाई से 22 जुलाई तक जांच अभियान चलाया गया। बरही के विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के कुल 5,208 बच्चों की हृदय जांच की गई। 32 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए। ऐसे बच्चों को ईको जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए चिन्हित कर लिया गया है, उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। स्क्रीनिंग अभियान का संचालन प्रतिमा, अंजू, निरंजन त्रिपाठी एवं लक्ष्मी कुमारी की टीम ने किया। टीम ने अभिभावकों को जन्मजात हृदय रोग के लक्षण, समय पर पहचान तथा उप...