हरदोई, जून 12 -- हरदोई। गोपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों के पालन के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने पर लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि योजना के तहत बाहरी राज्यों से गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की उन्नत गायों की खरीद पर ही अनुदान दिया जाएगा। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- दो स्वदेशी गाय की इकाई लगाने पर मिलेगा 80 हजार का अनुदान उन्होंने बताया कि महिला दुग्ध उत्पादकों और गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत लाभ देने क...