लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता औद्योगिक विकास मंत्री तथा वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के संरक्षक नन्द गोपाल नंदी की मंजूरी के बाद सात जरूरतमंद वैश्य परिवारों को 15.59 लाख रुपये सहायता राशि दी गई। मंत्री ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हापुड़ के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल तथा अर्चना अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित वैश्य परिवार की आरती गर्ग को तीन लाख, प्रीति गर्ग को व्यवसाय बढ़ाने के लिए 2.50 लाख, मधु गुप्ता को बेटे की पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपये के चेक भेंट किए गए। इसके अलावा चंदौसी के किंशुक अग्रवाल को बीटेक की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख, दिल्ली की रिंकी गुप्ता को बेटे की पढ़ाई के लिए 1.59 लाख, ग्रेटर नोएडा की बाला देवी को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...