लखीमपुरखीरी, जून 21 -- छोटी काशी कॉरिडोर में शनिवार को श्री नन्दीश्वर विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन मुख्य यजमान विधायक अमन गिरि सहित अन्य यजमानों ने अपनी पत्नियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन एवं वेदी पूजन संपन्न कराया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा कलश में पवित्र जल भरकर पूजन स्थल तक लाया गया। शिव मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं नंदी महाराज के जयघोष के साथ पूजन अर्चन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। गौरतलब है कि छोटी काशी गोला में प्रस्तावित छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण परियोजना के अंतर्गत लगभग 15 टन वजनी बाबा नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित...