सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- चांदा, संवाददाता। बुधवार को चांदा हाईवे स्थित नन्दगांव ढाबा पर तीज क्वीन उत्सव में महिलाओं ने विधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुल सलाम की पत्नी फराह खान रहीं। कार्यक्रम की शुरुवात बालिका हिमांशु यादव द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। जिसके उपरांत गायन नृत्य सहित महिलाओं द्वारा कई प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक प्रस्तुति से पूरा नन्दगांव सांस्कृतिक वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। जज की भूमिका में फराह खान, ज्योति व जूही रहीं। उनके द्वारा तीज क्वीन के रूप में अंजू तिवारी पत्नी राजीव तिवारी को चुना गया। संचालिका डॉ पल्लवी के साथ जजों ने तीज क्वीन को ताज पहनाकर गिफ्ट देकर सम्मानित किया। बुधवार को तीज उत्...