मधुबनी, अप्रैल 4 -- अंधराठाढ़ी। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर गांव में अरुण झा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कांड बाबत कुल छह नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गये आरोपितों में कर्पूरी ठाकुर, सूरज कुमार एवं बालकृष्ण कुमार है । सभी निवासी डुमरियाही थाना रुद्रपुर. के निवासी हैं। शेष नामजद एवं अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में जमीनी विवाद इस घटना का मुख्य कारण बताया गया है। घटना में घायल अरुण कुमार झा की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया इस मामले में फ़िलहाल तीन अभियुक्तों को गिरफ्ता...