फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही एक नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एटा निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री पिछले चार वर्षों से क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। 13 मार्च को वह ननिहाल से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका सुराग नहीं लगा, तो 23 मार्च को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पिता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुत्री की जन्मतिथि से संबंधित साक्ष्य जुटाए। मैनपुरी के एक प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त टीसी के अनुस...