दरभंगा, मई 11 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में पढ़ रही नाबालिग लड़की का गत पांच मई को अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के नाना ने स्थानीय थाने में जोगियारा गांव के रजनीश कुमार, रंजीत दास और राजन दास सहित एक लड़की और खेसर गांव के सुजीत कुमार दास को आरोपित बनाया है। एफआईआर में कहा गया है कि लड़की जोगियारा हाई स्कूल में पढ़ती थी। पांच मई को राजन दास और एक लड़की कोचिंग जाने के नाम पर उसके ननिहाल से उसे बुलाकर ले गए, वह तब से अब तक घर नहीं लौटी है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण का आरोप, केस दर्ज लड़की के नाना एवं परिजनों की खोजबीन में यह पता चला कि उक्त लोगों ने ही लड़की का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन करते हुए लड़की की बरामदगी की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी है।...