आजमगढ़, अप्रैल 2 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में बुधवार की सुबह ननिहाल में छात्र का शव पेड़ से लटकता मिला। वह एक दिन पूर्व से लापता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के भागमलपुर भीरा गांव निवासी 20 वर्षीय आयुष अपने ननिहाल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में नाना नाथेराम के घर रहता था। वह 12वीं का छात्र था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह लापता हो गया। देर शाम तक आयुष के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। रात में परिजनों ने देवगांव कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। बुधवार सुबह ननिहाल में घर से करीब पांच सौ मीटर दूर धनखरा पोखरा पर उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला। आयुष तीन बहनों में अकेला था। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.