बलिया, मई 30 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गंगापुर निवासी 13 वर्षीय आयुष सिंह उर्फ छोटू का शनिवार को शव पहुंचते ही गांव-घर में मातम पसर गया। परिजन शव को देखते हुए बिलखने लगे। उसका अंतिम संस्कार मुक्ति धाम परशुराम स्थान के पास किया गया।गंगापुर निवासी संजीव सिंह की ससुराल बक्सर (बिहार) जनपद के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में है। कुछ दिनों पहले उनके ससुर का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी अनीता बेटे आयुष के साथ श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मयका गयी थी। वहां पर वह शुक्रवार को ममेरे भाई के साथ गंगा नदी में नहाने गया था जहां पर दोनों डूब गये। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दूसरे किशोर का मिला शव, परिवार में मातम घटना के बाद खोजबीन हुई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका। परिजनों का कहना है कि शनिवार क...