आजमगढ़, अप्रैल 28 -- दीदारगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में सोमवार की रात पड़ोसी के यहां हल्दी की रस्म के दौरान ननिहाल आए बालक को एक युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीदारगंज थान क्षेत्र के डीह कैथौली गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को पड़ोसी के यहां हल्दी की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव के आक्रोश गुप्ता ने ननिहाल में आए 12 वर्षीय सत्यम गुप्ता निवासी फुलवरिया थाना अहरौला को पिस्टल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सत्यम वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे जौनपुर के शाहगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। इस पर उसे वा...