कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव कुरमौटा के पास रविवार को छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कसया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव के टोला बनटोलवा निवासी वेद प्रकाश गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता अपने ननिहाल कुरमौटा गांव में आया था। रविवार की दोपहर बाद वह गांव के कुछ लोगों के साथ छोटी गंडक नदी की ओर घूमने गया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने लगा और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। यह भी पढ़ें- खुदे पड़े गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किशोर की तला...