हाजीपुर, फरवरी 25 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आयी एक युवती का अपहरण कर ले जाया गया है। इस मामले में युवती के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि उसकी नतनी बीते 18 फरवरी को गायब हो गई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उसकी नतनी का अपहरण कर लिया है। जब अभिषेक के घर जाकर पूछताछ की तो उसकी मां एवं भाई ने बताया कि उसका पुत्र अभिषेक भगाकर ले गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का इसकी छानबीन कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.