जौनपुर, मई 21 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदी फिल्मों और थिएटर की प्रसिद्ध अभिनेत्री और बॉलीवुड अभिनेता, राजनेता राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर मंगलवार की रात अपने ननिहाल कलापुर गांव पहुंची।‌ पहली बार नाना सज्जाद जहीर के पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ग्रामीणों के स्वागत से वह अभिभूत हो गईं। उन्होंने गांव का भ्रमण कर कुछ लोगों से मिलीं। कलापुर को एक तरह से अपने पूर्वजों का गांव बताया। कहा कि कलापुर गांव मेरे लिए केवल एक गांव नहीं, बल्कि मेरी रूह से जुड़ी वह मिट्टी है जहाँ मेरे नाना-नानी की यादें सांस लेती हैं। गांव निवासी और पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी की वजह से आज वह अपने पूर्वजों के गांव पहुंच पाई हैं। जूही बब्बर ने पूर्व एमएलसी के यहां भोजन करने के बाद रात्रि जौनपुर चलीं गईं। यहां वह करीब दो घंटे तक रहीं। ...