गोरखपुर, फरवरी 11 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिहार के पश्चिम चंपारण का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार चार दिन पूर्व उनकी पुत्री ननिहाल गई हुई थी। इसी दौरान पश्चिम चंपारण के थाना कंगली क्षेत्र के कटिया मठिया निवासी रंजीत कुमार पुत्र धामू राय उनकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। बाद में युवक द्वारा किसी मंदिर में शादी करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर लगाए गए स्टेटस के जरिए मिली। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक के कहने पर उनकी पुत्री घर से 50 हजार रुपये नगद, मंगलसूत्र, पावजेब, नथिया, कान की बाली और दो सोने की अंगूठी भी अपने साथ ले गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.