गिरडीह, मार्च 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के नावाडीह गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता एक युवक का शव उसके मामा के घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष पासवान, पिता बंधु पासवान के रुप में हुई। कृष जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज का रहनेवाला था। सरिया के नावाडीह वह अपने ननिहाल आया हुआ था। कृष का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार कृष पासवान अपने ननिहाल नावाडीह गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 19 मार्च की शाम से वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार सुबह परिजन सरिया थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.