वाराणसी, अप्रैल 17 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदुआर गांव में गुरुवार की रात कुएं में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ अपने ननिहाल में शादी समारोह में आया था।इटावा जिले के उमरैन निवासी चार वर्षीय रियांशु पुत्र रोहतास अपनी मां सुनीता देवी के साथ 10 अप्रैल को अपने ननिहाल शक्तिनगर के चंदुआर गांव में शादी समारोह में आया था। 15 अप्रैल कों उसके मामा के लड़की की शादी थी। 16 अप्रैल को लड़की की विदाई समारोह के बाद शाम को परिवारजन घर पर मौजूद रहे। शाम को मासूम घर के बाहर जाकर खेल रहा था। खेलते खेलते वह पास में स्थित कुएं की तरफ गया और उसी में गिर गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला कुएं की तरफ गई। अंदर देखा तो कोई गिरा हुआ देखने की सू...