ननिहाल आए नन्हे भाई-बहन तालाब में डूबे
प्रयागराज, मई 31 -- थरवई (प्रयागराज)। थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में रविवार सुबह घर के बगल स्थित तालाब में नन्हे भाई-बहन डूब गए। तालाब मालिक ने दोनों का शव निकाल कर बाहर रख दिया और फरार हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों को अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर वापस आए परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनकी मांग है कि तालाब को पाटने और तालाब मालिक के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बच्चे कैसे तालाब तक पहुंचे और कैसे डूबे, तालाब मालिक ने कब उनका शव निकालकर बाहर रखा, इसका पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- ननिहाल में डूबे किशोर का शव पहुंचते ही मातम कटियाही गांव के मनमोहन यादव को कोई बेटा नहीं है। चार बेटियों में दो की मौत हो चुकी है। बाकी दो बेटियों की शादी हो गईं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.